शराब के नशे में बीएमपी के जवानों ने अंचलाधिकारी से भिड़े, तीन गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में शराब के नशे में रफीगंज अंचलाधिकारी के गार्ड से बीएमपी के जवान भीड़ गए. इसके बाद तीन बीएमपी जवानों को तत्काल गिरफ्तार किया लिया गया है, जबकि चार लोगों को निलंबित कर दिया गया.

औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद जिले में शराब के नशे में रफीगंज अंचलाधिकारी के गार्ड से बीएमपी के जवान भीड़ गए. इसके बाद तीन बीएमपी जवानों को तत्काल गिरफ्तार किया लिया गया है, जबकि चार लोगों को निलंबित कर दिया गया. पता चला शनिवार को अचलाधिकारी अपने गार्ड के साथ क्षेत्र में निकलने हुए थे, इसी बीच बीएमपी के कुछ जवान हाफ पैंट में पैदल घूमते हुए दिखे. उन्होंने जब पूछताछ की तो जवान बहस करने लगे. बीएमपी के जवानों ने न तो अपना परिचय दिया और न ही कुछ अन्य जानकारी दी.

अंचलाधिकारी से बहस करने के बाद जवान गोह रोड में स्थित अपने कैंप में पहुंचे और वहां जवानों को लेकर वापस अंचलाधिकारी के पास पुनः आ गये. अंचलाधिकारी के साथ ही उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया. वही अंचल गार्ड के साथ मारपीट भी की. इस मामले की सूचना तत्काल रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन को दी गई, जिसके बाद वह भी दल बल के साथ यहां पहुंच गये. उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी जवान उलझ गए. किसी तरह जवानों को शांत करा कर मामले को खत्म किया गया, इसकी सूचना तत्काल एसपी को दी गई. एसपी दीपक बर्णवाल के निर्देश पर सार्जेंट मेजर अभय कुमार रफीगंज पहुंचे और यहां बीएमपी के कैंप में जवानों से पूछताछ की.

इसी दौरान तीन जवान शराब के नशे में पाए गए. तीनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया, इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. एक अन्य जवान को एसपी दीपक वर्णवाल के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया. एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि शराब के नशे में जो जवान मिले हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है. एक अन्य जवान को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. एसपी ने बताया कि उक्त कैंप को बदला जा रहा है, इसके लिए वरीय अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है. एसपी ने बताया कि अंचलाधिकारी लॉक डाउन को लेकर भ्रमणशील थे तभी घूम रहे बीएमपी जवानों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >