बांकीपुर से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार कितने अमीर हैं? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

Neeraj Kumar Net Worth : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार ने नामांकन दाखिल कर दिया है. चुनावी हलफनामे में उनकी उम्र, संपत्ति, कमाई, शिक्षा और कर्ज से जुड़ी जानकारी सामने आई है. नीरज कुमार के पास करीब 20.28 लाख रुपये की संपत्ति है और उनके नाम पर कोई कर्ज या आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

Neeraj Kumar Net Worth: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने 13 जुलाई को अपना पर्चा भरा. चुनावी हलफनामे के अनुसार नीरज कुमार की उम्र 32 साल है और वह पटना के मीठापुर इलाके के रहने वाले हैं. नामांकन के बाद उनकी संपत्ति, कमाई और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आई है.

नीरज कुमार के पास कुल 20.28 लाख रुपये की संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार के पास कुल करीब 20.28 लाख रुपये की संपत्ति है. इसमें 1228554 रुपये की चल संपत्ति शामिल है. इसमें उनके पास मौजूद नकद राशि, बैंक बैलेंस और गहने शामिल हैं.

नीरज कुमार के पास 70 हजार रुपये नकद हैं. पटना स्थित एसबीआई और यूको बैंक के खातों में कुल 9.24 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं.

सोने की चेन, अंगूठी और चांदी भी है संपत्ति का हिस्सा

नीरज कुमार के पास सोने की एक चेन और एक सोने की अंगूठी है. इसके अलावा उनके पास 300 ग्राम चांदी भी है. हलफनामे के अनुसार इन सभी गहनों की कुल बाजार कीमत करीब 2.35 लाख रुपये है.

अचल संपत्ति की बात करें तो नीरज कुमार के पास करीब 8 लाख रुपये मूल्य की पुश्तैनी खेती की जमीन है. यह जमीन गोना इलाके में स्थित है. हलफनामे के अनुसार उनके नाम पर न तो कोई व्यावसायिक भवन है और न ही खुद का निजी मकान है.

नीरज कुमार पर नहीं है कोई कर्ज

बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार की सबसे खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है. हलफनामे में उन्होंने किसी भी तरह की देनदारी नहीं बताई है.

नीरज कुमार ने अपनी आय का जरिया सामाजिक कार्य और व्यापार बताया है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और अदालत में भी कोई केस लंबित नहीं है. 2026-27 के लिए उन्होंने अपनी कुल आय 671760 रुपये घोषित की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2012 में पास की मैट्रिक, 2024 में पूरी की ग्रेजुएशन

नीरज कुमार की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा जारी रखी और साल 2024 में मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत मगध महाविद्यालय, सकुराबाद से स्नातक की डिग्री पूरी की.

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर से ज्यादा अमीर हैं उनकी डॉक्टर पत्नी, बांकीपुर नामांकन के बाद हुआ खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >