शेखपुरा. शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर बाइक सवार एक युवक के नियन्त्रण खोने पर युवक की बाइक सड़क किनारे एक मंदिर की दीवार से जा ठकराई. घायल अवस्था में युवक को इलाज हेतु स्थानीय लोगों की मद्दद से उसे शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां युवक ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत होने की खबर से परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया. इस सम्बन्ध में मिली जानकारी में बताया गया कि मृत युवक मो माजुशा बाजितपुर गांव का निवासी था और वह बाइक लेकर शेखपुरा बाजार की ओर आ रहा रहा था. तभी रतोईया नदी पुल के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवाल से जा टकराया. युवक हेलमेट नहीं पहना था. जिससे सिर में गंभीर चोटें आई. वहीं,जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. शिक्षा विभाग के एक कर्मी संदीप कुमार ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. युवक ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर बाइक सवार एक युवक के नियन्त्रण खोने पर युवक की बाइक सड़क किनारे एक मंदिर की दीवार से जा ठकराई.
