धरमपुर में हुई हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर हतकट्टा जाने बाला रास्ता में हतकट्टा मोड़ के समीप शनिवार की शाम को धरमपुर लूट के दौरान एक कि गोली मार कर हत्या करने के दो आरोपी को पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

चंडी. चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर हतकट्टा जाने बाला रास्ता में हतकट्टा मोड़ के समीप शनिवार की शाम को धरमपुर लूट के दौरान एक कि गोली मार कर हत्या करने के दो आरोपी को पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धरमपुर लूट कांड के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी हिलसा थाना क्षेत्र के गोबाल विगहा निवासी शंकर यादव का पुत्र रवीश कुमार को एक देशी पिस्टल, दो कारतूस तथा हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा निवासी श्याम प्रसाद का पुत्र मंटू उर्फ वली यादव को एक देशी कट्टा, एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. छापेमारी दल में अंचल निरीक्षक सत्यम चन्द्रवंशी, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, एसआई सद्दाम, प्रिंस दीप, खुशबू पांडेय, शास्त्र बल शामिल थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >