अस्थावां में ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग के प्रति किया जागरूक
अस्थावां प्रखंड के ग्राम पंचायत-सारे वार्ड संख्या 5 के महादलित टोला में ग्रामीणों के साथ व्यक्तिगत शौचालय का नियमित उपयोग करने के संबंध में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बिहारशरीफ.अस्थावां प्रखंड के ग्राम पंचायत-सारे वार्ड संख्या 5 के महादलित टोला में ग्रामीणों के साथ व्यक्तिगत शौचालय का नियमित उपयोग करने के संबंध में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में शौचालय का रख-रखाव एवं साफ-सफाई स्वयं करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक में परिवार के सभी सदस्यों को शौचालय का उपयोग करने और शौचालय उपयोग उपरांत साबुन से हाथ धोने के महत्व पर जोर दिया गया. इसके अलावा, योग्य लाभुकों को शौचालय निर्माण कराने के संबंध में भी चर्चा की गई. दो लीज पीट वाले शौचालय के तकनीक और महत्व के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई. समुदायिक स्वच्छता परिसर, सारे का उपयोग एवं रख-रखाव में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी बल दिया गया. महादलित टोला में गृह भ्रमण कर व्यक्तिगत शौचालय का रख-रखाव एवं सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया. इस बैठक में रोहित कुमार, जिला सलाहकार सीबी एवंड आईईसी, दीपक कुमार, सलाहकार एसएलडब्ल्युएम, दिनेश कुमार, प्रखंड समन्वयक तथा रामसेवक कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल रहे. यह बैठक स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने में मदद करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है