शेखपुरा.
जिले में अलग-अलग दुर्घटना में पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. बरबीघा के केवटी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोर सुनील कुमार की बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. वहीं, दूसरी घटना शेखपुरा कोरमा सड़क में चाढ़े-अवगिल गांव के टाटी पुल के समीप बाइक से गिरने से एक 60 बर्षीय महिला सुशीला देवी की मौत हो गयी. बरबीघा के गंगटी गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर शेखपुरवा गांव के पास मृत पाया गया, मृतक नरेश यादव का पुत्र बताया गया है. इस संबंध में बताया गया कि मृतक के बड़े भाई का रात में तिलक का कार्यक्रम चल रहा था. सोमवार की रात को करीब दो बजे यह किशोर घर से बाइक लेकर निकला था. इसी दौरान वह तेज गति में बाइक के अनियंत्रित होने के कारण बिजली खंभे से जा टकराय जहां उसकी मौत हो गयी. रात को घर वापस नही लौटने पर मंगलवार की सुबह जब खोजबीन की तो उसकी लाश दूसरे गांव के समीप सड़क किनारे पड़ी मिली. सुनील ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई. बेटे की बाइक से गिरने से महिला की मौत : वहीं, दूसरी घटना शेखपुरा कोरमा सड़क में चाढ़े-अवगिल गांव के टाटी पुल के समीप बाइक से गिरने से एक 60 बर्षीय महिला सुशीला देवी की मौत हो गयी. महिला अपने पुत्र के उमाशंकर सिंह के साथ शेखपुरा बाजार से बाइक पर सवार होकर कोरमा गांव अपने घर लौट रही थी. तभी बाइक से गिरने के कारण सिर में चोट लगने के कारण महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई.उसे गंभीर अवस्था में इलाज हेतु शेखपुरा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत महिला नंद लाल सिंह की पत्नी बतायी गयी है.सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता घायल
शेखपुरा. सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुम्भा थाना क्षेत्र के शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर खखड़ा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना उस समय हुई जब खखड़ा गांव के पास तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने साइकिल से सब्जी बेच रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के छेमा गांव निवासी मिथलेश सिंह के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन साइकिल पर से ही गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था. टक्कर के कारण मिथलेश सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कोसुम्भा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सब्जी विक्रेता को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
