सरमेरा. रविवार की देर संध्या सरमेरा बरबीघा एनएच 33 पर टाॅलप्लाजा के पास कार व बाइक की सीधी टक्कर हो गई. जिसके कारण बाइक सवार बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र निवासी इंद्रदेव सिंह के पुत्र कुंदन कुमार (40) तथा कृष्णदेव सिंह के पुत्र अरविंद सिंह (49) गंभीर रूप से जख्मी हो गए तथा पैर टूट गया. ज़ख्मियों को सरमेरा अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवार बिहारशरीफ से अपने गांव लौट रहे थे. इस बीच टाॅलप्लाजा के निकट बाइक की कार से टक्कर हो गई. ज़ख्मियों के परिजनों को सूचित किया गया. तो मौके से स्थानीय एक रिश्तेदार व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का इलाज करने में लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
