टाटी नरसंहार के आश्रितों को मिलेगा 50-50 हजार का मुआवजा

शेखपुरा के चर्चित टाटी नरसंहार में मारे गए लोगों को परिजनों को बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराई जाएगी. यह राशि जिला मुख्यालय को प्राप्त हो चुकी है.

शेखपुरा. शेखपुरा के चर्चित टाटी नरसंहार में मारे गए लोगों को परिजनों को बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराई जाएगी. यह राशि जिला मुख्यालय को प्राप्त हो चुकी है. मृतक के परिजन को मिलने वाली यह राशि 50-50 हजार रुपए की होगी. इस दिशा में मृतक के परिजन के भौतिक सत्यापन को लेकर संबंधित अंचल कार्यालय को पत्र भेजा गया है. भौतिक सत्यापन के बाद परिजन को यह राशि मुहैया कराई जाएगी. गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2001 को टाटी नरसंहार की घटना घटित हुई थी, जिसमें 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जबकि, इस घटना के कुछ देर पश्चात वहां एक राहगीर की भी पीट पीट कर हत्या हुई थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचक मुनेश्वर महतो उर्फ मुन्ना महतो ने बताया कि टाटी नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा की राशि एवं आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी. इसी क्रम में शेखपुरा के पूर्व डीएम सावन कुमार से भी नरसंहार में मारे गए लोगों को मुआवजा राशि एवं परिजन को नौकरी दिए जाने की मांग की गई थी. उनके द्वारा इस दिशा में बिहार सरकार को पत्र लिखकर अनुशंसा की गई थी, जिसके बाद बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराई गई है और परिजन को यह राशि दिए जाने की ओर प्रशासन द्वारा कदम बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि टाटी नरसंहार में मारे गए 07 लोगों के परिजन को यह राशि दी जाएगी. इसमें टाटी नरसंहार में मृतक तत्कालीन जिप सदस्य अनिल महतो, तत्कालीन राजद जिला अध्यक्ष काशीनाथ यादव, कमलेश यादव, अवधेश प्रसाद, सिकंदर यादव ,महेंद्र रावत एवं सच्चिदानंद महतो के परिजन को यह राशि दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >