बिहारशरीफ. वेन प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत की जन वितरण प्रणाली की संचालिका अर्चना पटेल द्वारा मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना को लेकर जिला परिषद सदस्य पुनम सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है. पुनम सिन्हा ने आरोप लगाया कि अर्चना पटेल पर कुछ जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी अनावश्यक दबाव बनाकर उनका शोषण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है. इस मामले में जिला परिषद द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंपी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
