श्रमजीवी एक्स. ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

वेना थाना क्षेत्र के धमौली रेल फाटक के पास सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई.

बिहारशरीफ. वेना थाना क्षेत्र के धमौली रेल फाटक के पास सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के संबंध में वेना थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर राजगीर रेल खंड पर धमौली रेल फाटक के पास नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक अधिक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताया जा रहा है. श्रमजीवी एक्सप्रेस नई दिल्ली से राजगीर जा रहा था.घटना की जानकारी रेल थाना पुलिस को दी गई. रेल थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिए. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >