शहर के मलमास मेला सैरात क्षेत्र में सड़क किनारे बिजली के तार बदलने के दौरान एक बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी झुलस गया है. वह जलते हुये सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा.
राजगीर. शहर के मलमास मेला सैरात क्षेत्र में सड़क किनारे बिजली के तार बदलने के दौरान एक बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी झुलस गया है. वह जलते हुये सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा. झूलसने और गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया है. घायल बिजली मिस्री को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल बिजली मिस्री की पहचान उत्तर प्रदेश के 30वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में की गयी है. इलाज कर रहे मेडिकल ऑफिसर सपना गुप्ता ने बताया कि मरीज 40 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है.आपात प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी विम्स रेफर किया गया है. घायल बिजली मिस्री मुन्ना कुमार के साथ काम कर रहे अन्य साथियों में शामिल यूपी के कमलेश कुमार ने बताया कि काम करा रहे कंपनी के साईट इंचार्ज द्वारा चालू बिजली के दौरान बिजली के पोल पर चढ़ा दिया गया. मुन्ना कुमार के पोल पर चढते ही वो 11 हजार वोल्टेज प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया. वह बुरी तरह झुलस गया. झुलसते हुये वह जमीन पर आ गिरा. कमलेश ने आगे बताया कि यह घटना कंपनी के लापरवाही के कारण हुई है. इस घटना की जिम्मेदार कंपनी है. इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक विद्युत अभियंता मो. इंतजार अहमद ने बताया कि कुंड क्षेत्र तक कवर्ड वायर चेंज करने के दौरान यह घटना हुई है. उन्होंने घटना को लेकर चिंता जताया है. उन्होंने बताया कि कवर्ड तार चेंज करने का काम आउट सोर्सिंग विक्रांत एनर्जी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि काम समाप्त करने के बाद लाईन चालू कराया गया था. इस दौरान बिना क्लियरेंस लिए और बिना पूछे मुन्ना बिजली मिस्री को पोल पर चढ़ाया गया है. उसी दौरान वह 11 हजार वोल्टेज प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गया. जिससे यह घटना हुई है. उन्होंने बताया कि जख्मी के इलाज के लिए कंपनी द्वारा हर संभव मदद के अलावे मुआवजा दिलाने के लिए बिजली विभाग तत्परता से काम करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.