खराब चापाकलों की जल्द करें मरम्मत

डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए हीट वेव एवं लू प्रबंधन को लेकर विभिन्न विभागों के द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई.

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए हीट वेव एवं लू प्रबंधन को लेकर विभिन्न विभागों के द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सभी विभाग के द्वारा तैयारियां प्रांरभ कर देना चाहिए, ताकि संभावित परेशानियों से आसानी से निपटा जा सके. उन्होंने बैठक में सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं कार्यापालक अभियंता, लोक स्वास्थय अभियंत्रण संगठन को अपने क्षेत्राधिकार में जलपूर्ति की योजना की जमीनी स्थिति का टीम बनाकर सत्यापन करवा लेने का निर्देश दिया. इसके साथ ही जिस जगह दिक्कत है, उसे एक हप्ते के अंदर ठीक कर लेगें. वैसे क्षेत्र जहां पिछले वर्ष पेयजल की ज्यादा दिक्कत हुई थी, वहां विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. सभी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी एवं अस्थायी पेयजल व्यवस्था हेतु स्टैंड पोस्ट एवं प्याऊ केंद्र लगाने को कहा गया है. साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मार्केट, हाट एवं सभी अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था हो, इसको सुनिश्चित करने को कहा गया है.उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल एंव सभी प्राथमिक स्वास्यथ केंद्रों मे अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है, जिसमे डॉक्टरों के साथ-साथ ए0सी0, कुलर एवं ओ0आर0एस, आई0 भी प्लूड इत्यादि दबांए पर्याप्त मात्रा में हो. साथ ही सभी प्रमुख जगहों पर एंबुलेंस एवं अग्निशमन की गाड़ियां का नम्बर ड्राइवर सहित पेंट करवाने का आदेश दिया गया है. अग्निशमन विभाग को भी सभी गाड़ियों चालू स्थिति में रखने को कहा गया है.

विद्यालयों,आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का आदेश

सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही ओ0 आर0 एस0 पैकेट की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है. इसके साथ ही विद्यालायों में छात्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के मध्य हीट वेव एवं लू से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के निदेश उन्होने दिया हैं. इसके अतिरिक्त चापाकलों एवं कुँआ के पास पशु-पक्षियों एवं मवेशियों के लिए गड्डे खुदवा कर पानी की व्यवस्था करवाने का आदेश उन्होनें दिया है. सार्वजनिक वाहनों के साथ-साथ ईट चिमनियों , कल-कारखानों इत्यादि जगहों पर काम करने वालों के बीच पेयजल, आईस पैड की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही विद्युत विभाग को शीघ्र ही जर्जर एवं ढीले तारों को मरमति कर सुधार करने को कहा गया है. साथ ही निर्बाध बिजली की आपुर्ति की व्यवस्था की तैयारी रखने को कहा गया है.इस अवसर पर एडीएम सियाराम सिंह, डीडीसी संजय कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >