बिहारशरीफ. बिहार सरकार के नव गठित मंत्री मंडल में नालन्दा से श्रवण कुमार एवं निशांत कुमार को मंत्री परिषद का सदस्य बनाये जाने पर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी को काफी मजबूती मिली है. मंत्री श्रवण कुमार पार्टी के स्थापना काल से ही सच्चे सिपाही की तरह कार्य करते रहते हैं. वे हमेशा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर उनके हर निर्देश का अनुपालन करते रहे हैं. जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है. इसीलिए श्रवण कुमार लगातार 8 वीं बार नालन्दा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं. राजनीति में सेवा, समर्पण और सादगी के साथ- साथ नेतृत्व के प्रति निष्ठा के वे पर्याय हैं. वर्षों से नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी तथा जेपी आंदोलन से लेकर समता पार्टी की स्थापना और आज तक हर राजनीतिक उतार-चढ़ाव में वह उनके कंधे से कंधे मिलाकर साथ रहे. क्षेत्र में उनकी छवि एक ऐसे नेता की है जो पद पर रहे या ना रहे जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहते हैं. जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में राजनीति का पाठ लेकर एवं उनके विचारों से अभिप्रेरित होकर गरीबों, शोषितों वंचितों तथा अतिपिछड़ों के हक की लड़ाई के वह नायक बने. इसी प्रकार निशांत कुमार युवा तथा उर्जावान इंजीनियर हैं. उनका सादगी भरा जीवन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. उन्हें मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर कार्यकर्ताओं सहित छात्र, युवा, महिलाएं तथा किसानों में जोश, उत्साह एवं आत्मविश्वास चरम पर है. उनकी सद्भाव यात्रा के क्रम में जन-विश्वास, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ बिहार आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है.उनकी यह यात्रा संगठन को मजबूत करते हुए नए बिहार की दिशा तय करेगा. न्याय के साथ विकास और सुशासन का मॉडल सहित नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से जनता के बीच वे लेकर जायेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते रहेंगे. जिले से दो मंत्री बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर बधाई देने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष मो अरशद, प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव, गुलरेज अंसारी, संजयकांत सिन्हा, रंजीत कुमार, मुन्ना कुमार, मुकेश सिंह, जयराम सिंह, संजय कुशवाहा, डा अरविंद कुमार, शैलेश कुमार, जनार्दन पंडित, अजय चंद्रवंशी, युवाध्यक्ष धीरज पटेल, प्रतीम राज उर्फ सन्नी पटेल, संजीत यादव, सुनील रविदास, निरंजना गुप्ता, राहुल कुशवाहा, इमरान रिजवी, मिंटू चौधरी, अरविंद पटेल, पंकज कुमार, सोनी लाल, अमित कुमार, रिक्की, हिलसा के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, सर्वेश कुमार, शैलेन्द्र गराई, डा सुनील दत्त, संजीत यादव, विकास शर्मा, राहुल रंजन कुशवाहा, त्रिनयन कुमार, सचिन पटेल, बब्लू पटेल, संजीत पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
कार्यकर्ताओं को मिलता है पार्टी में सम्मान: जदयू
बिहार सरकार के नव गठित मंत्री मंडल में नालन्दा से श्रवण कुमार एवं निशांत कुमार को मंत्री परिषद का सदस्य बनाये जाने पर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है.
