बिहारशरीफ के सिरसी गांव पहुंचे नीतीश कुमार, अनिल कुमार को दी श्रद्धांजलि और परिजनों से मिले

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा जिले के सिरसी गांव पहुंचे. उन्होंने दिवंगत जदयू नेता अनिल कुमार उर्फ ललन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Nitish Kumar Biharsharif Visit : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड की कोलावां पंचायत के सिरसी गांव पहुंचे थे. वे यहां दिवंगत अनिल कुमार उर्फ ललन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किए.

गणमान्य लोगों और नेताओं की उपस्थिति

इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी ललन शराफ, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक पुत्र अनिल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, जदयू प्रखंड प्रवक्ता रौशन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

वहीं जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तकरीबन दस मिनट तक वे गांव में ठहरे थे.

दिवंगत का परिचय और राजनीतिक जुड़ाव

उन्होंने बताया कि दिवंगत अनिल कुमार उर्फ ललन सिंह जदयू के नेता होने के साथ-साथ पोस्ट मास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे, और उन्होंने तकरीबन 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई, क्योंकि नीतीश कुमार का हरनौत से पुराना राजनीतिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है और वे पूर्व में हरनौत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं, जबकि उनका पैतृक गांव कल्याण बिगहा है.

Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और प्रशासनिक तैनाती

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नालंदा पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इसमें एसडीएम, डीएसपी सहित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, तथा कार्यक्रम स्थल सहित अन्य जगहों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ अन्य कर्मियों और पदाधिकारियों को तैनात किया गया था.

शोक संतप्त परिवार और अन्य उपस्थित लोग

इस मौके पर दिवंगत अनिल कुमार उर्फ ललन सिंह की पत्नी कुंती देवी, पुत्री नीलू कुमारी व सिम्पी कुमारी, भूतपूर्व मुखिया रविंद्र प्रसाद सिन्हा, शिवनंदन सिंह, जदयू के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष ई. अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >