नीतीश कुमार से मिले जदयू नेता, ‘एक पेड़ नीतीश कुमार के नाम’ अभियान में शामिल होने का दिया न्योता

जदयू नेता अवधेश पटेल ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने नीतीश कुमार को हिलसा में चल रहे 'एक पेड़ नीतीश कुमार के नाम' अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

Nitish Kumar: हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 के गजेंद्र बिगहा निवासी एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अवधेश पटेल ने शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं के साथ पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें जदयू का अंगवस्त्र, जिस पर पार्टी का चुनाव चिह्न और नीतीश कुमार से जुड़ी सामग्री थी, भेंट कर सम्मानित किया.

‘एक पेड़ नीतीश कुमार के नाम’ अभियान की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान अवधेश पटेल ने हिलसा में चलाये जा रहे ‘एक पेड़ नीतीश कुमार के नाम’ अभियान की जानकारी नीतीश कुमार को दी. उन्होंने बताया कि सावन माह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत प्रतिदिन पौधारोपण के साथ लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया जा रहा है.

अवधेश पटेल ने बताया कि पौधा वितरण एवं पौधारोपण का यह अभियान सावन पूर्णिमा तक जारी रहेगा. अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है.

नीतीश कुमार को हिलसा आने का दिया निमंत्रण

अवधेश पटेल ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिलसा पहुंचकर इस अभियान में शामिल होने के लिए आवेदन देकर आमंत्रित किया है. इसके अलावा जदयू एमएलसी संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी तथा जदयू के राज्य कोषाध्यक्ष ललन सराफ को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है.

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है. अवधेश पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार के अभियान में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी मजबूती मिलेगी.

प्रोटेस्ट की लाइव कवरेज यहां क्लिक कर पढ़ें : PhD होल्डर्स के प्रदर्शन के बाद दारोगा अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >