बिहारशरीफ : मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान शुरू, सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस चला रही कैंपेन

Nalanda News : नालंदा पुलिस आम लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है. यह अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Nalanda News : पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) मानव व्यापार निरोध इकाई एवं अपराध अनुसंधान विभाग, कमजोर वर्ग, बिहार के निर्देश पर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. यह विशेष अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक लगातार चलाया जाएगा.

अभियान के तहत विभिन्न ढाबों, होटलों, ईंट-भट्ठों, कारखानों, बस स्टैंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों, विशेषकर युवाओं को मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

कनकटपुरा बाईपास स्थित ढाबे पर जागरूकता कार्यक्रम

इसी क्रम में शनिवार को कनकटपुरा बाईपास स्थित एक ढाबे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात-सह-विशेष अपराध), नालंदा एवं मानव व्यापार निरोध इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से किया.

इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही उनसे ऐसे मामलों में पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई.

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बांटे पंपलेट

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि लोग इन अपराधों के कानूनी पहलुओं को समझ सकें. इस पूरे विशेष कार्यक्रम में टीओपी प्रभारी नकटपुरा, सहायक अवर निरीक्षक नागेंद्र कुमार, एससी/एसटी थाना के सहायक अवर निरीक्षक शत्रुधन कुमार सहित अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्य रूप से भाग लिया.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kumar

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >