दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, तीन गिरफ्तार

दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित चकरसलपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है.

बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित चकरसलपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को मृतका के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. नगरनौसा निवासी मिथुन कुमार ने बताया कि उनकी बहन ममता देवी की शादी 29 जून 2023 को गया जिले के सिकड़िया मोड़ निवासी जीतू विश्वकर्मा से हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुरालवाले मोटरसाइकिल, पलंग, गोदरेज और नकदी की मांग कर प्रताड़ित करने लगे. बुधवार सुबह ममता ने फोन कर बताया कि उसके पति, सास-ससुर ने मारपीट की. शाम को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति जीतू विश्वकर्मा, सास रीता देवी और ससुर संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >