बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल

हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के घुनिया गबडापर मोहल्ला में बदमाशों द्वारा पिता-पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.

हिलसा़ हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के घुनिया गबडापर मोहल्ला में बदमाशों द्वारा पिता-पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान घुनिया गबडापर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अकबर एवं उनके पुत्र मोहम्मद अरमान के रूप में की गई है. इलाज के दौरान घायल पिता-पुत्र ने बताया कि वे रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान किसी ने आम के पेड़ पर पत्थर फेंक दिया. बदमाशों ने गलतफहमी में मोहम्मद अरमान पर आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. पुत्र को बचाने पहुंचे पिता मोहम्मद अकबर के साथ भी बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >