सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तेलिया मई गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

बिहारशरीफ. एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तेलिया मई गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक चंडी थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा निवासी सौरभ कुमार है. हादसे में उसका साथी औगारी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी विकास कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि हादसे में एक अधेड़ की गुरुवार की ही मौत हो चुकी है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि बाइक सवार युवक ने मई गांव के समीप सड़क पार करने दौरान एक अधेड़ को टक्कर मारते हुए बाइक समेत गड्ढे में गिर गया था. जिससे बाइक सवार युवक जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान शुक्रवार को सौरव की मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >