राजगीर के कालीबाड़ी में महारुद्राभिषेक, समाज की एकता और कल्याण के लिए की गयी प्रार्थना

राजगीर के कालीबाड़ी मंदिर में श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज द्वारा महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया. इस अनुष्ठान का उद्देश्य समाज की एकता, सुख-शांति और समृद्धि सुनिश्चित करना रहा. धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक परिचर्चाओं ने भी समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया.

राजगीर के काली माता मंदिर कालीबाड़ी में शुक्रवार को श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज की ओर से महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया. इस दौरान समाज की एकता, सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए महादेव से प्रार्थना की गयी. बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया.

वैदिक रीति से हुआ महारुद्राभिषेक

महारुद्राभिषेक का अनुष्ठान आचार्य अभिराज पांडेय, कानपुर से पहुंचे आचार्य दीपक पांडेय, अभिषेक पांडेय, मुन्ना पांडेय और कृष्णदेव पांडेय की देखरेख में वैदिक रीति से संपन्न कराया गया. भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया. इसके बाद विशेष पूजा और आरती हुई. श्रद्धालुओं ने महादेव का दर्शन कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की.

सामाजिक परिचर्चा में एकजुटता पर जोर

धार्मिक अनुष्ठान के बाद सामाजिक परिचर्चा हुई. इसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, संवाद, संस्कार और सहयोग से होती है. समाज के लोगों को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक हित में कार्य करने की आवश्यकता है.

युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने पर चर्चा

परिचर्चा में युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी जोर दिया गया.

समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास

आयोजक अभिराज कुमार, अकेला, राजेन्द्र पांडेय और मुन्ना पांडेय ने कहा कि महारुद्राभिषेक के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है. ऐसे आयोजनों से आपसी परिचय, संवाद और सामाजिक समन्वय को मजबूती मिलती है.

बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

महारुद्राभिषेक में यजमान के रूप में रविन्द्र शांडिल्य, अमित आनंद, सुशील उपाध्याय और संजय पांडेय सपत्नीक शामिल हुए. वहीं अनिल उपाध्याय, राजीव रंजन, राकेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पूजा में भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में समाजहित में मिलकर कार्य करने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >