राजगीर से अहमदाबाद जाना हुआ आसान : सांसद

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने राजगीर से अहमदाबाद तक जाने वाली अजीमाबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर राजगीर स्टेशन से रवाना किया.

बिहारशरीफ. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने राजगीर से अहमदाबाद तक जाने वाली अजीमाबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर राजगीर स्टेशन से रवाना किया. यह ट्रेन संख्या 03203/04, प्रारंभ में राजगीर से पटना तक एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी. श्री कुमार ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन को राजगीर से अहमदाबाद तक आरक्षित सेवा के रूप में चलाने की मांग की थी, जिसे रेल मंत्री ने स्वीकार करते हुए ट्रेन को अहमदाबाद तक विस्तार देने का आश्वासन दिया. सांसद कुमार ने बताया कि कपड़ा, आभूषण एवं अन्य व्यवसायों से जुड़े लोगों को अक्सर गुजरात, विशेषकर अहमदाबाद की यात्रा करनी पड़ती है, ऐसे में यह ट्रेन उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी एवं पर्यटक ऐतिहासिक नगरी राजगीर और नालंदा दर्शन हेतु आते हैं, जिससे इस ट्रेन के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे.

श्री कुमार ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में बख्तियारपुर से तिलैया तक की रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। साथ ही पावापुरी रोड स्टेशन से नवादा तक नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वेक्षण कार्य भी प्रारंभ हो गया है. इससे नवादा और नालंदा के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब श्री नीतीश कुमार रेल मंत्री थे, तब उन्होंने नालंदा और रेलवे के विकास हेतु महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके लिए नालंदावासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे. सांसद कुमार ने बताया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है. आज भारत की ओर पूरे विश्व की निगाहें हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश हमारी प्रगति से असहज महसूस कर रहे हैं और आतंकवादी संगठनों को अपनी धरती पर पनाह दे रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. हमें हमारी सेना पर गर्व है, जो सीमाओं पर तैनात रहकर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करती है, ताकि हम चैन से सो सकें. अंत में, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आश्वस्त किया कि नालंदा को भविष्य में और भी कई नई रेल सुविधाएं मिलेंगी तथा नई रूटों पर ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नालंदा के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी आवश्यक कार्य होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी. इस अवसर पर राजगीर विधायक श्री कौशल किशोर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती जीरो देवी, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, जदयू नेता श्री मुन्ना जी, प्रखंड अध्यक्ष सिलाव श्री मुकेश सिंह, कविता कुमारी, अमित कुमार रिक्की, आशुतोष कुमार, विकास कुमार कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं रेलकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >