Hilsa Road Accident : नालंदा के हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर ढिबरापर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार करीब 50 वर्षीय संजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
जहानाबाद कॉलेज में क्लर्क हैं घायल संजय शर्मा
घायल की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत अंतर्गत नदहा गांव निवासी संजय शर्मा, पिता रजराईन सिंह के रूप में हुई है. संजय शर्मा जहानाबाद जिले के ओकरी स्थित बीबीएम कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं.
कॉलेज ड्यूटी के लिए जा रहे थे संजय शर्मा
घायल संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह स्कूटी से ओकरी स्थित कॉलेज में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान ढिबरापर गांव के समीप एकंगरसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उनकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गये और घायल हो गये.
हादसे के बाद पिकअप चालक फरार
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पिकअप व उसके चालक की पहचान में जुटी है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और घायल से जानकारी जुटा रही है. साथ ही फरार पिकअप चालक और वाहन की पहचान के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : बिहारशरीफ : ट्रैफिक चालान पर 50% तक छूट का मौका, 12 सितंबर की लोक अदालत से पहले प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
