बिहारशरीफ. जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस दौरान विगत गुरुवार को प्रशिक्षण के दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए विषय प्रखंड चार्ज जनगणना पदाधिकारी से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा गंभीरता से लिया गया है उन्होंने तीनों अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इसमें शिक्षिका अंजली कुमारी, शिक्षक अरूण कुमार तथा बब्लू कुमार सिंह से स्पष्टीकरण किया गया है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को अपराह्न 04:30 बजे जब उपस्थिति लिया गया तो तीनों शिक्षक अनुपस्थित पाये गये है. जबकि विभागीय निर्देश के अनुसार किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों को प्रशिक्षण को बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए था. यह कृत्य सरकारी सेवक की अनुशासनहिनता तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने शिक्षकों को पत्र निर्गत होने के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण अद्योहस्ताक्षरी को समर्पित कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने पर सभी के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का अनुमोदन किया जायेगा.
प्रशिक्षण स्थल से अनुपस्थित तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है
