हिलसा में भाकपा माले की बैठक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार की गारंटी की मांग

भाकपा माले ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुविधाओं की कमी, शिक्षकों के अभाव और पढ़ाई की जगह नामांकन-परीक्षा पर केंद्रित होने का आरोप लगाया है. पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती असमानता के खिलाफ जन आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है.

Nalanda News: स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो, रोजगार की गारंटी करो, चरम बेरोजगारी, जानलेवा महंगाई और बढ़ती असमानता पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले जिला समिति की बैठक मंगलवार को कराय परसुराय प्रखंड के बेरथु गांव में हुई. बैठक में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड कुणाल और मगध जोन प्रभारी कामरेड अमर जी मौजूद रहे. अध्यक्षता जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा ने की.

विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कामरेड कुणाल ने कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा और रोजगार देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से बिहार के प्राथमिक विद्यालयों से लेकर प्लस टू विद्यालयों तक किए गए सर्वे में शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी ढांचे में कई कमियां सामने आयी हैं.

उन्होंने कहा कि नौवीं और दसवीं कक्षा में विषयवार पर्याप्त शिक्षकों का अभाव है. कई विद्यालयों में कंप्यूटर और प्रयोगशाला की समुचित व्यवस्था नहीं है. वहीं, 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी कई जगहों पर उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में संचालित हो रही है, जहां भवन, विषयवार शिक्षक, कंप्यूटर और प्रयोगशाला जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है.

नामांकन और परीक्षा तक सीमित होने का आरोप

कामरेड कुणाल ने आरोप लगाया कि कई विद्यालयों में पढ़ाई की जगह व्यवस्था नामांकन, रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की प्रक्रिया तक सीमित होकर रह गयी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए पार्टी गांव-गांव में अभिभावकों और छात्रों के साथ जनसंवाद करेगी. इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी तक आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा.

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

मगध जोन प्रभारी कामरेड अमर जी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है. कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के कारण अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है. उन्होंने गरीब, मजदूर और किसानों से बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती असमानता के खिलाफ जन आंदोलन तेज करने का आह्वान किया.

कई कार्यकर्ताओं ने रखे विचार

बैठक में रविंद्र पासवान, अरुण यादव, उमेश पासवान, रामधारी दास, दिनेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, वीरेश कुमार, शत्रुघ्न कुमार, रामदास अकेला, संजय पासवान, प्रमोद यादव, विजय यादव, शैलेश यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को आगे बढ़ाने को लेकर अपने विचार रखे.

दानापुर में बाढ़ राहत पर बैठक के बीच शोर-शराबा, पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग; राहत सामग्री पर भी हुआ विवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >