नालंदा: ग्रामीणों तक डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर, 28 शाखा डाकघरों के 66 कर्मी हुए शामिल

नालंदा में डाक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है. इस पहल के तहत, डाकघर के अधिकारीयों ने शाखा डाकघरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए.

Nalanda post office news: ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और आम लोगों को डाकघर की विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चोरसुआ पंचायत भवन में डाक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सर्किल, पटना की मुख्य डाक महाध्यक्ष श्रीमती शशि शालिनी कुंजर ने शाखा डाकघरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों तक डाक विभाग की सभी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि डाक संवाद का उद्देश्य शाखा डाकघरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ-साथ ग्रामीण जनता को विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ना है. डाक विभाग की सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है.

ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश

नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि नालंदा डाक मंडल का प्रयास है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक डाक सेवा का लाभ पहुंचे. उन्होंने शाखा डाककर्मियों को ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में नालंदा मंडल के 28 शाखा डाकघरों के करीब 66 शाखा डाककर्मी शामिल हुए.

बरह शाखा डाकघर का किया निरीक्षण

डाक संवाद कार्यक्रम के क्रम में मुख्य डाक महाध्यक्ष ने हरनौत के बरह शाखा डाकघर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने शाखा डाकघर की कार्यप्रणाली और ग्रामीणों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस मौके पर पटना डाक परिमंडल कार्यालय से राहुल कुमार सहित डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार, इंद्रेश विक्रांत, विकास राय, रंजीत कुमार राजक एवं अन्य डाककर्मी मौजूद रहे.

रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर

रक्षाबंधन को देखते हुए नालंदा डाक मंडल ने विशेष व्यवस्था की है. राखी की बुकिंग और डाक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए रविवार को भी डाकघर खुले रहेंगे. डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग देश के विभिन्न हिस्सों में राखी और उपहार भेजते हैं. इसे देखते हुए रविवार को भी राखी की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते डाकघर पहुंचकर राखी की बुकिंग कराएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >