इनामी बदमाश डोमा गोरैया से धराया

बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है.

बिहारशरीफ. बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. बदमाश की गिरफ्तारी मानपुर थाना क्षेत्र के गौरैया गांव से हुई है. कुख्यात अपराधी बिहार थाना क्षेत्र के बासमन बिगहा गांव निवासी स्व. किशोरी यादव उर्फ लंका यादव का पुत्र डोमा उर्फ डोमन यादव है. सदर एसडीपीओ मो. खुर्शीद आलम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश 25 हज़ार का इनामी है. गुप्त सूचना मिली थी कि बदमाश मानपुर थाना अन्तर्गत गौरैया गांव में छुपकर रह रहा है. उक्त सूचना के आधार पर बिहार थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गांव में छापामारी की गई और डोमा यादव को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बदमाश के ऊपर विभिन्न थानों में मामले दर्ज है. गिरफ्तारी टीम में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, अपर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अलावे पुलिस के कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >