कृषि समन्वयकों ने दिया एक दिन का वेतन

शेखपुरा : जिले में कार्यरत कृषि समन्यवयकों ने कोरोना से जंग में भागीदारी के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है. जिले में कुल 24 कृषि समन्यवयक कार्यरत हैं. जिला कृषि समन्यवयक संघ के अध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि राज्य इकाई के साथ विमर्श कर सभी समन्यवयकों ने […]

शेखपुरा : जिले में कार्यरत कृषि समन्यवयकों ने कोरोना से जंग में भागीदारी के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है. जिले में कुल 24 कृषि समन्यवयक कार्यरत हैं. जिला कृषि समन्यवयक संघ के अध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि राज्य इकाई के साथ विमर्श कर सभी समन्यवयकों ने मार्च माह के वेतन में से एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है.

पूरे राज्य के लगभग तीन हजार कृषि समन्यवयक ने एक साथ यह निर्णय लिया है. समन्वयकों ने इस बीच कोरोना से लड़ाई में भाग लेने के लिए उचित भूमिका निभाने का भी सरकार से आग्रह किया है. विपदा की इस घड़ी में सभी प्रकार के सेवा देने को तत्परता दिखायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >