चंडी.
थाना क्षेत्र के गौढापर पेट्रोल पंप के समीप बिहटा सरमेरा सड़क एसएच 78 पर दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी हीरा राय का 36 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है गिट्टी से लदा डंफर ट्रक बिहारशरीफ की ओर से पटना की ओर जा रही थी. विपरीत दिशा पटना को ओर खाली ट्रक पटना की ओर से आ रही थी. दोनों ट्रक का आमने सामने जोरदार टक्कर से गाड़ी का परखच्चे उड़ गये. एक ट्रक सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरा. जिससे खाली ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया एवं गिट्टी से भरा ट्रक डंपर के चालक को मामूली चोटें आयी. मौके पर चंडी थाना पुलिस ने चालक को भारी मशक्कत के बाद ट्रक से निकालकर इलाज के लिए रेफर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने परिजन को फोन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया. चार पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादलाशेखपुरा.
एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने आपराधिक मामलों के अनुसंधान में चुश्ती लाने को लेकर चार पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि सिरारी थाने के अपर थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार को केवटी थाना का अनुसंधानक बनाने के साथ-साथ अपर थानाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. उन्हें न्यायालय के वारंट-कुर्की आदि मामलों के निपटारे के लिए नोडल पदाधिकारी भी बनाया गया है. उसी प्रकार उनके स्थान पर केवटी थाना के अपर थानाध्यक्ष मुरारी कुमार मेधावी को सिरारी थाना उनके स्थान पर भेजा गया है. जबकि पुलिस केंद्र में अरियरी थानाध्यक्ष पद से निलंबित पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे सुनील कुमार राजवंशी को नगर शेखपुरा थाना और ज्योतिष कुमार दास को यातायात थाना में तैनात करने का आदेश जारी किया है. उन्होंने सभी पदाधिकारी को अभिलंब अपने नए स्थान में योगदान देने का भी आदेश दिया है और इस संबंध में इसकी सूचना तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
