Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा बिहार का मौसम, तेजी से गिरेगा तापमान, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. आज राज्य के कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. लेकिन, आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. एक साथ कई मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं जो मौसम को बदल सकते हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने वाले दिनों में अपना प्रभाव दिखाएगा. वहीं एक निम्न दवाब का क्षेत्र भी बना हुआ है. इसीलिए अगले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ से होगा बिहार के मौसम में बदलाव

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार समुंद्र तल से औसत 3.1 किमी उपर उत्तर पूर्व असम और इसके आस पास के क्षेत्रों में एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. 22 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर से पश्चिम हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है. राज्य के पूर्वी भाग के जिलों में घने कोहरे के साथ आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं.

Also Read: सन पेट्रोकेमिकल का बिहार में 36.4 हजार करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

आज इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

IMD के अनुसार आज यानी 21 दिसंबर को बिहार के सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और भागलपुर के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इस वजह से इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने आगे बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब की स्थिति के प्रभाव से 21-23 दिसंबर के दौरान बिहार के पूर्वी भाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. आज राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >