Bihar weather झमाझम बारिश से पटना हुआ पानी-पानी, वीडियो में देखिए राजधानी का हाल

Bihar weather मंगलवार-बुधवार की रात से सक्रिय हुये मॉनसून ने बुधवार को राजधानी पटना कवर कर लिया है. पटना के अधिकांश क्षेत्रों में पानी के घुसने के कारण वहां पर रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए हैं.

मॉनसून की पहली मूसलाधार बारिश से राजधानी पटना के गली-मुहल्लों से लेकर संपर्क पथों तक जलजमाव की स्थिति हो गयी. मंडियों का तो हाल और बेहाल हो गया है. मुसल्लहपुर हाट स्थित बाजार समिति परिसर हो या फिर किराना की थोक मंडी मारूफगंज, सब्जी मंडी गुलजारबाग हाट, मीना बाजार, मुसल्लहपुर हाट, गौरीदास की भट्ठी समेत अन्य जगहों पर जलजमाव, कीचड़युक्त गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा. वीडियो में देखिए राजधानी पटना का हाल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >