Bihar Weather Today: बिहार के 20 जिलों में कल तक सीवियर कोल्ड डे, अंगक्षेत्र में कोल्ड डे की रहेगी स्थिति

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड अपने तल्ख तेवर के साथ जारी है. बर्फीली पछुआ हवा ने सूबे में हाड़ कंपाने वाली कपकपी ला दी है. सूबे में कड़ाके की इस ठंड से 10 जिले बेहाल हैं. जानिये अपने जिले के मौसम का हाल..

Live Updates
4:56 PM. 10 Jan 23 4:56 PM. 10 Jan

बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार, बुधवार सुबह तक कड़ाके की ठंड से मुक्ति नहीं मिलेगी. इस दौरान बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे दोनों की आशंका जताई गयी है. यानी इन जिलों में बेहद भीषण ठंड रहेगी.

4:56 PM. 10 Jan 23 4:56 PM. 10 Jan

अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सूबे के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है. उसके बाद अगले 72 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गयी है. सूबे में कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा इसलिए लोगों को चेतावनी दी गयी है कि वो बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें.

4:56 PM. 10 Jan 23 4:56 PM. 10 Jan

बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि अंग क्षेत्र में कोल्ड डे की चेतावनी दी गयी है.

4:56 PM. 10 Jan 23 4:56 PM. 10 Jan

कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

जमालपुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से ट्रेन परिचालन पर बुरा असर पड़ा है. हाल यह है कि 100 मीटर दूर से भी लोको पायलट को सिग्नल का पता नहीं चल पाता है. जिसके कारण ट्रेनों की गति भी लगभग थम सी गयी है

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

आज बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में आज बारिश की संभावना किसी भी जिले में नहीं है. बांका का पारा सबसे कम दर्ज किया गया है. जबकि किशनगंज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

बिहार में ठंड से अभी राहत नहीं

बिहार में ठंड से अभी राहत नहीं मिलने के आसार हैं. कई जिलों में बुधवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो 12 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इससे पहले घने कोहरे का दौर जारी रहेगा.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

किशनगंज में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने आज मंगलवार का तापमान जारी किया है. जिसमें सबसे न्यूनतम पारा बांका जिले में तो सबसे ज्यादा अधिकतम पारा किशनगंज में दर्ज किया गया. किशनगंज में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

बांका का पारा सबसे कम

बिहार में मौसम का कहर जारी है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गयी जानकारी के तहत आज मंगलवार को बांका का पारा सबसे कम दर्ज हुआ है. यहां का न्यूनतन तापमान 3.2 डिग्री मापा गया.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

मुजफ्फरपुर में ठंड का कहर

मुजफ्फरपुर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. मुजफ्फरपुर का न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक जा पहुंचा है. लोग अपने घरों में कैद हो गये हैं. कनकनी ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है. अभी इस सर्दी के सितम से राहत नहीं मिलेगी.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

भागलपुर में ठंड से लोग परेशान, प्रशासन सुस्त

कहलगांव. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शीत लहर के बीच अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोग ठंड से ठिठुरने को विवश है. मथुरापुर, रामपुर, बीरबनना, एकडारा, नंदलालपुर, किशनदासपुर में अलाव नहीं जलने से ग्रामीण परेशान है. इधर नगर पंचायत कहलगांव क्षेत्रों में भी दो दिनों से अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग ठंड से परेशान है. रैन बसेरा की हालत भी ठीक नहीं है.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

पूर्णिया में सर्दी का सितम

पूर्णिया में सर्दी का सितम लोगों के जनजीवन को प्रभावित किये हुए है. सर्द मौसम में लगातार गिर रहे पारा को देखते हुए पूर्णिया में अलर्ट जारी है. हाड़ कंपाने वाली इस ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे. जिले में भीषण शीतदिवस की स्थिति बनी हुई है. अभी इस ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

खगड़िया का मौसम

खगड़िया पिछले कई दिनों से तापमान गिरने व शीतलहर के कारण सोमवार को भी सर्दी का अहसास होता रहा. लेकिन दोपहर बाद नर्म धूप खिलने के बाद ठंड के कहर में थोड़ी नरमी दिखी. लेकिन धूप में भी कनकनी बरकरार थी. कड़ाके की ठंड के चलते बदले मौसम का असर सामान्य जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. मंगलवार सुबह को भी ठंड अपने तल्ख रूप में ही है.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क किया है. मौसम के कहर को देखते हुए चेतावनी दी गयी है. पढिये पूरी रिपोर्ट..

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

मुंगेर जिला भीषण ठंड की चपेट में

मुंगेर जिला भीषण ठंड की चपेट में आ गयी है. शीतलहर और कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. जिसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को शिमला से भी अधिक ठंड का एहसास करा दिया. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयी.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

जमुई जिले में कहर बरपा रही पछुआ हवा

पांच से सात किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा जमुई जिले में कहर बरपा रही है. सोमवार की सुबह से छाये कोहरे व धुंध के बीच चल रही सर्द हवा ने कनकनी बढ़ा दी. लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप राहत देती है. सोमवार की सुबह से हाड़ कंपानेवाली ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया. 11 बजे के बाद हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवा के कारण लोगों की धूप का मजा किरकिरा हो गया.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

भागलपुर जिले में शीतलहर

भागलपुर जिले में शीतलहर व भीषण ठंड का सिलसिला सोमवार और फिर मंगलवार सुबह को भी जारी रहा. सीजन का सबसे ठंडा दिन रहे सोमवार सुबह को तापमान दो डिग्री कम होकर पांच के करीब पहुंच गया. वहीं दोपहर में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री ऊपर चढ़कर 18.5 डिग्री तक पहुंच गया.

3:06 PM. 10 Jan 23 3:06 PM. 10 Jan

पटना का तापमान

पटना में सोमवार को इस सीजन में सबसे अधिक ठंड रही. शहर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं अधिकतम तापमान भी गिर कर 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा. सामान्य से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री कम रहा. रविवार को पटना में न्यूनतम तापमान 7.8 व अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

9:30 AM. 10 Jan 23 9:30 AM. 10 Jan

बिहार का मौसम

9:30 AM. 10 Jan 23 9:30 AM. 10 Jan

बिहार में ठंड अपने आक्रमक तेवर में

बिहार में ठंड अपने आक्रमक तेवर में है. सोमवार को पूरा बिहार घने कोहरे की चादर से ढ़का रहा. मंगलवार सुबह से वही दृश्य देखने को मिला है. कनकनी अपने उसी रूप में जारी है. लोग सुबह से अपने घरों में ही दुबके हुए हैं. राजस्थान की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने बिहार को कोल्ड आइलैंड में बदल दिया है.

मुख्य बातें

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड अपने तल्ख तेवर के साथ जारी है. बर्फीली पछुआ हवा ने सूबे में हाड़ कंपाने वाली कपकपी ला दी है. सूबे में कड़ाके की इस ठंड से 10 जिले बेहाल हैं. जानिये अपने जिले के मौसम का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >