बिहार में घने कोहरे के साथ बढ़ी कनकनी, इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति, जानें मौसम का हाल

Bihar Weather: आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के 26 जिलों में रविवार को तापमान में इजाफा हुआ है. पटना और पूर्णिया में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक इजाफा दर्ज किया है.

पटना. बिहार में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है. उत्तर बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी. इसके अलावा कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति हो गई है. मौसम विभाग की ओर से सोमवार की रात से न्यूनतम तापमान में इजाफा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. शक्तिशाली पछुया हवा चलने की संभावना को देखते हुए यह पूर्वानुमान जारी किया गया है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरा की स्थिति अगले पांच दिन बने रहने के भी आसार हैं. दिसंबर उत्तरार्ध में प्रदेश में रात दिन के तापमान में तेजी से गिरावट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >