Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-पानी से पेड़ व दीवार गिरी, दबकर दो की मौत

Bihar Weather: बिहार में अचानक बदला मौसम ने तबाही मचा दी है. मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और दरभंगा में आधी, बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली. वहीं दूसरी तरफ आम व लीची को नुकसान हुआ. इसके साथ ही दीवार गिरने से दो लोगों की मौत भी हो गयी है.

  • कुढ़नी में ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से लगी आग

  • नरकटियागंज से बाइक से घर जा रहे युवकों पर गिरा पेड़, एक की मौत

  • रीगा में दीवार गिरी दबकर वृद्ध की मौत

  • आंधी-ओलावृष्टि से आम और लीची को नुकसान

मुजफ्फपुर. उत्तर बिहार में मंगलवार की रात मौसम ने करवट बदली. मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और दरभंगा में आधी, बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली. वहीं दूसरी तरफ आम व लीची को नुकसान हुआ. कई इलाकों में बिजली भी बाधित रही. नरकटियागंज और रीगा में पेड़ व दीवार के नीचे दब कर दो लोगों की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी व साहेबगंज समेत कई प्रखंडों में बारिश के साथ ओले गिरे. कुढ़नी ताड़ के पेड़ पर वज्रपात से आग लग गयी. आसपास के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गये.

कुढ़नी में ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से लगी आग

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज, वाल्मीकिनगर व रामनगर में 10 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरते रहे. इससे गेहूं और आम की फसल को क्षति पहुंची. वाल्मीकिनगर सहित रामनगर के थरुहट इलाके में सबसे अधिक ओला वृष्टि हुई. नरकटियागंज के मलदहिया गांव में पेड़ गिर गया. उसकी चपेट में दो युवक आ गए जिसमें एक की मौत हो गयी. दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक मलदहिया गांव निवासी गोलू कुमार (20) है. इधर, कुढ़नी में ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से आग लग गयी.

रीगा में दीवार गिरी, दबकर वृद्ध की मौत

वहीं सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में आंधी व बारिश में घर गिरने से महेंद्र महतो (62) की मौत हो गयी. मौसम में अगले 48 से 72 घंटे के अंदर बदलाव की संभावना है. अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पारा 41 डिग्री तक जायेगा. 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार में पुरवा हवा चलेगी. कृषि मौसम विभाग पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सत्तार के अनुसार उत्तर पश्चिम बिहार के जिले में बारिश की संभावना हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >