बिहार में कल बारिश बरपाएगी कहर, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इन 2 जिलों के लोग रहें सावधान

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 15 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासकर सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है.

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. IMD ने 15 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें.

अररिया और किशनगंज में अति भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, अररिया और किशनगंज में 15 जुलाई को अति भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा कटिहार, पूर्णिया, सुपौल और मधुबनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश के कारण इन इलाकों में जलभराव और निचले क्षेत्रों में परेशानी बढ़ सकती है.


IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश और आंधी के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें.

इन जिलों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इनमें अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं.

वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार के गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में फिलहाल हल्की बारिश के आसार हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

नदियों और निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह

भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदियों के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें.

Also Read: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का काम छोड़ने के बाद भी बढ़ी प्रशांत किशोर की दौलत, हलफनामे में बताया कमाई का पूरा जरिया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >