15 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में होगी भयंकर बारिश, 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में 15 से 17 अगस्त के बीच कुछ जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, 16 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम और 17 अगस्त को दक्षिण बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा.

Bihar Weather Alert: बिहार में 15, 16 और 17 अगस्त को कई हिस्सों में तेज हवा, बिजली चमकने और बारिश का खतरा रहेगा. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं है और वहां मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

15 अगस्त को इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

15 अगस्त को बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही बिजली चमकने और गिरने का खतरा भी रहेगा.

इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में मौसम खराब होने के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है.

पटना, गया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और अररिया समेत जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.


16 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में ज्यादा असर

16 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

इस दिन पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में येलो अलर्ट रहेगा. पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और नवादा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत बाकी जिलों में कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

17 अगस्त को दक्षिण बिहार में ऑरेंज अलर्ट

17 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने का खतरा बना रहेगा.

17 अगस्त को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, सिवान और सारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में निचले इलाकों और जलभराव वाली जगहों पर रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी.

इस दिन मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Mutation: ऑनलाइन दाखिल-खारिज में कौन आगे और कौन पीछे, इन जिलों में रिजेक्शन रेट सबसे ज्यादा

बिहार के लोग ऐसे घटा सकते हैं अपना बिजली बिल, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा





प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >