Bihar Weather: 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ वज्रपात का खतरा, जानिए कब तक ऐसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी है. प्रदेश में 13 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है.

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है. प्रदेश में 13 सितंबर तक मौसम में इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय में बारिश का अलर्ट है.

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ गरज और वज्रपात की भी आशंका है. वहीं तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

क्यों बदला बिहार का मौसम?

मौसम में बदलाव के पीछे दो प्रमुख मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं. उत्तरी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रक्रिया चल रही है.

दूसरी ओर मानसून ट्रफ बिहार के आसपास से गुजर रही है. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक मौसमी सिस्टम सक्रिय है. इन परिस्थितियों के कारण बिहार में नमी बढ़ रही है और बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं.

पटना में अभी गर्मी और उमस

राजधानी पटना में गुरुवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि, 11 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 12 से 14 सितंबर के बीच पटना में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं.

बीते 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान बढ़ने से शहर में उमस और गर्मी का असर बना रहा.

बिहार में सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश

इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक बारिश सामान्य से काफी कम हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में राज्य में 843.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इसके मुकाबले अब तक 544.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

यानी राज्य में सामान्य से करीब 35 फीसदी कम बारिश हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आ सकती है.

गया, रोहतास और भोजपुर में हुई अच्छी बारिश

बीते 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. गया में 90 मिलीमीटर बारिश हुई. रोहतास में 81 मिलीमीटर और भोजपुर में 78 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

तापमान की बात करें तो बुधवार को पूर्णिया 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. सुपौल और पूर्वी चंपारण में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पटना और छपरा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

बारिश और वज्रपात के दौरान रहें सतर्क

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए. तेज बारिश और हवा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा.

Also Read: प्रशांत किशोर के '8 सिपहसालार' कौन? MLC चुनाव में जन सुराज के 5 नाम लगभग फाइनल, जानिए किसे कहां से मिल सकता है टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >