बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से हटाए गए अवध बिहारी चौधरी, फ्लोर टेस्ट की पहली परीक्षा में NDA पास

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले एनडीए ने स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने में सफलता पायी. अवध बिहार चौधरी को बहुमत के आधार पर पद से हटाया गया.

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सोमवार को स्पीकर को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. नियम के तहत विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कार्यवाही शुरू करवायी. इस दौरान स्पीकर को पद से हटाने का संकल्प पेश किया गया. इसे पास कराने के लिए 38 विधायकों के समर्थन की जरुरत थी. इस संकल्प को पास कराया गया. जिसके बाद स्पीकर की कुर्सी को अवध बिहारी चौधरी ने छोड़ दिया और उपाध्यक्ष ने सदन की अध्यक्षता की. वहीं स्पीकर को पद से हटाने के लिए वोटिंग करायी गयी. वोटिंग के दौरान स्पीकर के खिलाफ पर्याप्त वोट मिले और अंतत: फ्लोर टेस्ट से पहले अवध बिहारी चौधरी स्पीकर के पद से हटाए गए.

(खबर अपडेट की जा रही..)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >