बिहार के यात्रियों को राहत, सिर्फ एक कार्ड से बस से मेट्रो तक करेंगे सफर, दूसरे राज्यों में भी मिलेगी सुविधा

Bihar Transport Department: बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग नई व्यवस्था लाने की तैयारी में जुटा है. राज्य में जल्द ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लागू हो सकती है. इसके लागू होने के बाद बस से मेट्रो तक में सफर करना लोगों के लिए आसान हो सकेगा.

Bihar Transport Department: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्य में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके बाद एक ही कार्ड से कई सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भुगतान की सुविधा मिल सकती है. यानी एसी-डिलक्स बस से लेकर पटना मेट्रो और आगे रेल यात्रा तक, अलग-अलग टिकट या कार्ड रखने की जरूरत कम हो जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है. विभाग के सचिव राजकुमार ने अधिकारियों को NCMC से जुड़ा प्रस्ताव जल्द तैयार करने का निर्देश दिया है. इसे लागू करने के लिए तकनीकी वेंडर की तलाश भी शुरू हो चुकी है. इस तरह से सफर के लिए बिहार के लोगों को नया और एडवांस व्यवस्था मिलने वाला है.

बिहार का कार्ड, दूसरे शहरों में भी करेगा काम

इस व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि बिहार में जारी कार्ड का इस्तेमाल दूसरे राज्यों के सार्वजनिक परिवहन में भी किया जा सकेगा. इससे स्पष्ट है कि दिल्ली, लखनऊ या मुंबई जाने पर वहां अलग मेट्रो कार्ड लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बशर्ते संबंधित परिवहन सेवा NCMC स्वीकार करती हो. टोल भुगतान में भी इसका इस्तेमाल संभव होगा.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बस-मेट्रो में बस ‘टैप’ करना होगा

जानकारी के मुताबिक, यह कार्ड RuPay कार्ड की तरह काम करेगा. मशीन पर कार्ड टच करते ही डिजिटल भुगतान हो जाएगा. टिकट काउंटर की लंबी लाइन से भी राहत मिलेगी. कार्ड को UPI से रिचार्ज करने की सुविधा होगी. इस तरह से आने वाले समय में सफर का फॉर्मूला बेहद आसान हो सकता है. सिर्फ एक कार्ड के जरिए ही लोग आसानी से बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी सफर कर सकेंगे.

'वेयर इज माय बस' ऐप लॉन्च करने की तैयारी

दूसरी तरफ, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 'वेयर इज माय बस' ऐप लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ‘वेयर इज माय बस’ ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इस ऐप से यात्री बस की लाइव लोकेशन, आने का अनुमानित समय, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, सीट चयन, टिकट कैंसिल, अलग-अलग रूटों की जानकारी और रिफंड जैसी सुविधाएं एक ही जगह पा सकेंगे.

Also Read: बिहार में 995 करोड़ की लागत से बन रहा फोरलेन पुल, 2028 तक लोगों को मिल सकती है सौगात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >