Bihar Traffic: दुरुस्त होगी बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था, खर्च होंगे 58.62 करोड़

Bihar Traffic: प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार ने प्लानिंग कर रखी है. ट्रैफिक व्यवस्था पर करीब 58.62 करोड़ खर्च किया जाना है. सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिसों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Traffic: राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक सुधार होने वाला है. प्रदेश सरकार ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है. राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस को जल्द नए संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में बॉडी वार्न कैमरे, रोड बैरिकेड्स, डायवर्जन साइन बोर्ड आदि की खरीद होगी. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हेलमेट, एलईडी बैटन, रेनकोट आदि दिए जाएंगे. इन सभी उपकरणों पर करीब 58 करोड़ 62 लाख की राशि खर्च की जाएगी.

बता दें, पुलिस मुख्यालय के इस प्रस्ताव को गृह विभाग ने हरी झंडी दिखा दी है. इनमें 35 करोड़ की राशि राज्य स्कीम मद से खर्च होगी, जबकि शेष 23 करोड़ 62 लाख की राशि का बिहार सड़क सुरक्षा निधि से किया जाएगा.

ट्रैफिक पुलिस को दिया जाएगा बॉडी वार्न कैमरा 

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सबसे अधिक 26 करोड़ 69 लाख की राशि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बॉडी वार्न कैमरे पर खर्च होगी. इस राशि से 7216 बॉडी वार्न कैमरों की खरीद होगी. ये बॉडी वार्न कैमरें सभी जिलों के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा, जो ड्यूटी के दौरान वर्दी के ऊपर लगाना अनिवार्य होगा. इस बॉडी वार्न कैमरे की मदद से ई-चालान समेत अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग में मदद मिलती है. 

फिलहाल बड़े शहरों में बॉडी वार्न कैमरा उपलब्ध

वर्तमान में पटना समेत कुछ बड़े शहरों में ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा उपलब्ध कराया गया है. बॉडी वार्न कैमरे के अलावा पुलिसकर्मियों के लिए सात हजार से अधिक ट्रैफिक हेलमेट, 7749-7749 रिफ्लेक्टिव जैकेट और रेनकोट की भी व्यवस्था कराई जाएगी. करीब 5954 एलईडी बैटन की भी खरीदारी होगी.

इनकी होगी खरीदारी 

2000 – प्लास्टिक सुरक्षा कोण
130 – पब्लिक एड्रेस सिस्टम
7749 – रिफ्लेक्टिव जैकेट
15,600 – ब्लिंकर्स
2600 – फोल्डेबल बैरिकेड्स
7392 – ट्रैफिक हेलमेट
7749 – रेन कोट
5200 – रोड बैरिकेड्स
7216 – बाडी वार्न कैमरा
130 – कार डैशबोर्ड कैमरा
2000 – डायवर्जन साइन बोर्ड
5954 – एलईडी बैटन

ALSO READ: Tejashwi Yadav Protest: कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरक्षण मुद्दे पर गरमाई राजनीति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >