ओड़िशा के प्लांट से बिहार को मिलेगी 94 मेगावाट हिस्सेदारी, आपूर्ति में सुधार के आसार

एनटीपीसी के विभिन्न स्टेशनों और इसके संयुक्त उद्यमों द्वारा बिहार को निर्धारित समय- सीमा में जरूरत की 62 फीसदी बिजली उपलब्ध करायी गयी है. इसके अलावा एनटीपीसी की ओड़िशा की दरलीपाली इकाई से एक सितंबर से बिहार को तकरीबन बिजली की 94 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी.

पटना. एनटीपीसी के विभिन्न स्टेशनों और इसके संयुक्त उद्यमों द्वारा बिहार को निर्धारित समय- सीमा में जरूरत की 62 फीसदी बिजली उपलब्ध करायी गयी है. इसके अलावा एनटीपीसी की ओड़िशा की दरलीपाली इकाई से एक सितंबर से बिहार को तकरीबन बिजली की 94 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी.

एनटीपीसी के अधिकारियों का कहना है कि एनटीपीसी बिहार को निर्बाध विद्युत की आपूर्ति करती रही है़ 14 अगस्त से 28 अगस्त के पखवारे के दौरान रोजाना औसतन 73 मिलियन यूनिट विद्युत की आपूर्ति की है़

बीते पखवारे में रोजाना औसतन 73 मिलियन यूनिट विद्युत आपूर्ति हुई

यह इस अवधि के दौरान बिहार की कुल खपत का तकरीबन 62 फीसदी हिस्सा है़ पूर्वी क्षेत्र विद्युत समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल, मई और जून के महीनों में मांग अपने चरम पर रही है़

कम मांग की अवधि को ध्यान में रखते हुए इस अवधि के दौरान कुछ यूनिट्स में ओवरहालिंग की योजना बनायी गयी थी़ इन यूनिट्स में धीरे-धीरे सेवाएं बहाल की होने जा रही हैं.

इसके अलावा ओड़िशा में एनटीपीसी के दरलीपाली स्टेशन की दूसरी यूनिट में एक सितंबर 2021 से कॉमर्शियल संचालन की घोषणा की गयी है और बिहार को इस प्लांट से तकरीबन 94 मेगावाट हिस्सेदारी मिलेगी़

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >