बिहार में दो दिनों में 16 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए किया अप्लाई, जानिए कब मिलेगा नया स्कूल

Bihar Teachers News: राज्य के सरकारी शिक्षकों ने पहले दो दिन में स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए 16 हजार से अधिक आवेदन दिये हैं. गुरुवार सात नवंबर को पांच हजार आवेदन आये थे. जबकि शुक्रवार आठ नवंबर को 11104 आवेदन आये हैं.

Bihar Teachers News: राज्य के सरकारी शिक्षकों ने पहले दो दिन में स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए 16 हजार से अधिक आवेदन दिये हैं. गुरुवार सात नवंबर को पांच हजार आवेदन आये थे. जबकि शुक्रवार आठ नवंबर को 11104 आवेदन आये हैं. इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किये गये हैं. आवेदन की यह प्रक्रिया 7 से 22 नवंबर तक चलेगी.

निगरानी के लिए विशेष सेल का गठन

इस ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया पर निगरानी के लिए विशेष सेल गठित किया गया है. जानकारी के अनुसार सात नवंबर को स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए इ-शिक्षा कोष को लाइव कर दिया गया है. आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य किये जा रहे हैं. करीब 3,39,000 शिक्षकों को तबादले का पात्र माना जा रहा है. इन तबादलों के पात्र शिक्षकों में केवल सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षक, बिहार लोक सेवा आयोग की टीआरइ वन व टू पास और नियमित शिक्षक हैं.

10 विकल्पों में तीन होंगे अनिवार्य

शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए 10 विकल्प के अवसर दिये गये हैं. हालांकि इनमें तीन विकल्प अनिवार्य होंगे. विभाग ने साफ कर दिया है कि अनिवार्य तीन विकल्प में रिक्ति नहीं रहने की स्थिति में शिक्षकों को उसी जिले में कहीं या निकटतम जिले में पदस्थापन दिया जायेगा.

Also Read: 35 साल के हुए तेजस्वी यादव, गया में केक काटकर किया सेलिब्रेट, तेजप्रताप ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

स्थानांतरण की कवायद दिसंबर में होगी पूरी

जानकारी के अनुसार असाध्य रोग, गंभीर रुग्णता, दिव्यांगता के आधार पर नियुक्त, ऑटिज्म या मानसिक दिव्यांगता, विधवा, महिला शिक्षक, ट्रांसजेंडर व पति के पदस्थापन के आधार पर वाले शिक्षकों को 10-10 पंचायतों या नगर निकाय के विकल्प दिये गये हैं. गाइडलाइन के मुताबिक पदस्थापन व स्थानांतरण की कवायद दिसंबर में पूरी कर दी जायेगी.

स्थानांतरण का विकल्प भरना अनिवार्य

विद्यालयों में रिक्ति के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिये विद्यालय आवंटित किये जायेंगे. सक्षमता पास स्थानीय निकाय के सभी शिक्षकों को अपने स्वयं की टीचर आइडी से पोर्टल पर लॉगइन कर स्थानांतरण का विकल्प भरना अनिवार्य होगा. विकल्प नहीं देने की स्थिति में उनके वर्तमान पदस्थापन स्थान को गृह जिला मानते हुए उनका पदस्थापन कहीं पर भी कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >