Bihar: सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षक अब होंगे राज्यकर्मी, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी

Bihar Teacher News: प्रदेश में राज्यकर्मी बनने के लिए सक्षमता परीक्षा पास कर चुके एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है.शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों की काउंसलिंग एक अगस्त से कराने की तैयारी में है.

Bihar Teacher News: प्रदेश में राज्यकर्मी बनने के लिए सक्षमता परीक्षा पास कर चुके एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है.शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों की काउंसलिंग एक अगस्त से कराने की तैयारी में है.

इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा शिड्यूल तैयार कर लिया गया है. इसके मुताबिक चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों की काउंसिलिंग और फिर पोस्टिंग (पदस्थापन) की जाएगी. पदस्थापन होते ही शिक्षक को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिल जाएगा.

शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने कहा कि सक्षमता परीक्षा पास किए नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग व पोस्टिंग अगले माह कराने के लिए निदेशालय स्तर पर सारी तैयारियां की जा रही हैं. काउंसिलिंग के लिए निर्धारित शेड्यूल भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा.

काउंसिलिंग में होगा डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन (Councelling of competency test Passed Teacher)

काउंसिलिंग में नियोजित शिक्षकों के उन प्रमाण-पत्रों एवं कागजातों का सत्यापन होना है, जो उनके द्वारा सक्षमता परीक्षा के आनलाइन फार्म भरते समय दिए गए थे.

सक्षमता परीक्षा में पास 1,87,818 नियोजित शिक्षक हैं. इनके पदस्थापन में हर बिंदु पर गौर किया जा रहा है. कुल शिक्षकों में 11वीं और 12वीं कक्षा के 5,313 शिक्षक शामिल हैं. 9वीं-10वीं कक्षा के 20,354 शिक्षक हैं.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पटना-CSMT, मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

पदस्थापना के बाद होंगे विशिष्ट शिक्षक

6ठी से 8वीं कक्षा के 22,941 शिक्षक हैं. पहली से पांचवीं कक्षा के 1,39,010 शिक्षक हैं. काउंसलिंग और पदस्थापन के बाद ये सभी विशिष्ट शिक्षक बनने वाले हैं.

पदस्थापन के लिए इन शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा का फार्म भरते समय ही तीन जिलों के विकल्प लिए गए थे. इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में मिले अंक एवं आरक्षण के आधार पर जिला आवंटित किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >