Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, अगर ये गलती की तो होगी FIR, जल्दी पढ़ें

Bihar Teacher News: सक्षमता परीक्षा पास कर चुके शिक्षकों को थंब इंप्रेशन टेस्ट और बायोमेट्रिक मिलान के लिए बुलाया गया है. इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले सभी शिक्षक वास्तविक हैं या फर्जी.

Bihar Teacher News: बिहार में सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. जिन शिक्षकों ने द्वितीय चरण की सक्षमता परीक्षा पास की है, उन्हें थंब इंप्रेशन टेस्ट और बायोमेट्रिक मिलान के लिए बुलाया गया है. यह जांच आज यानी 4 दिसंबर से दरभंगा के करमगंज स्थित शिक्षा भवन में होने जा रही है. अगर इस जांच में कोई शिक्षक शामिल नहीं होता है, तो उसे फर्जी घोषित किया जाएगा और उसके खिलाफ FIR दर्ज होगी.

सुबह 9:30 से शुरू होगा टेस्ट 

दरअसल, दरभंगा में नियोजित शिक्षकों की सक्षमता की जांच के लिए एक जरूरी कदम उठाया गया है. जिला प्रशासन ने उन सभी शिक्षकों को बुलाया है, जिन्होंने द्वितीय चरण की सक्षमता परीक्षा पास की है. इन शिक्षकों का थंब इंप्रेशन जांच और बायोमेट्रिक मिलान होगा. यह जांच प्रक्रिया 7 दिसंबर तक चलेगी. एक स्थानीय अखबार के अनुसार, यह प्रक्रिया करमगंज स्थित शिक्षा भवन में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी.

ALSO READ: Bihar Politics: चिराग पासवान ने खेला नया ‘MY’ दांव, मोदी के हनुमान ने बढ़ाई लालू की चिंता

फर्जी टीचरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले सभी शिक्षक वास्तविक हैं. इसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप रंजन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो शिक्षक इस टेस्ट में भाग नहीं लेंगे, उन्हें फर्जी माना जाएगा और उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी. इस पूरे टेस्ट प्रक्रिया की निगरानी करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा कार्यालय के प्रधान लिपिक को दी गई है. इसके अलावा, नगर शिक्षा पदाधिकारी कृतिका वर्मा को इस पूरे कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >