बिहार में शिक्षकों को दी जाएगी AI की ट्रेनिंग, शिक्षा विभाग और Google के बीच होगा MoU

Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है. शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग और गूगल के बीच एमओयू साइन होगा. इस फैसले से विद्यार्थियों को भी राहत मिल सकेगी.

Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब एआई की क्लास लेंगे. शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है. बताया जा रहा है कि गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग देगा. शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से लेटर भी लिखा जा रहा है.

क्या है सरकार का उद्देश्य?

जानकारी के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य राज्य के शिक्षकों को एआई का सही तरीके से उपयोग करना और विद्यार्थियों को भी इसमें दक्ष बनाना है. गूगल एजुकेशन फॉर इंडिया की टीम और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ बैठक भी हुई थी. बताया जा रहा है कि शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए शिक्षा विभाग और गूगल एजुकेशन फॉर इंडिया के बीच एमओयू साइन किया जाएगा.

गूगल रिसोर्स पर्सन भेजेगा बिहार

बताया जा रहा है कि एमओयू साइन होने के बाद गूगल अपने रिसोर्स पर्सन को बिहार भेजेगा जो कि शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग देंगे. साफ है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब शिक्षा विभाग शिक्षकों की एआई की ट्रेनिंग के लिए गूगल के साथ एमओयू कर रहा है. शुरुआत में शिक्षा विभाग इसके लिए जिला स्तर पर शिक्षकों का चयन करेगा. इसके बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों को क्या सिखाया जाएगा?

एआई ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों को यह सिखाया जाएगा कि कैसे सहजता से इसका इस्तेमाल किया जाए. किसी भी सब्जेक्ट को लेकर किस तरह से प्रॉम्प्ट लिखना है, सिलेबस को बेहतर कैसे किया जाए और विद्यार्थियों के जरूरत के हिसाब से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. इस तरह से बिहार में अब सरकारी स्कूल में पढ़ाई का तरीका आने वाले दिनों में बदलने वाला है.

विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

शिक्षा विभाग की यह प्लानिंग शिक्षकों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. शिक्षक और विद्यार्थियों को एआई के इस्तेमाल की जानकारी होने से उनकी पढ़ाई आसान हो सकेगी. विद्यार्थियो को हार्ड सब्जेक्टस को आसान तरीके से समझने, सवालों के जवाब पाने और अपनी गति से सीखने में मदद मिल सकती है.

Also Read: पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप से बदलेगी पटना की तस्वीर, आवास के साथ कारोबार और रोजगार पर फोकस, बनेगा नया इकोनॉमिक हब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >