बिहार बोर्ड ने जारी की लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म

BSEB Librarian Exam Date: बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. फॉर्म 1 से 21 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, वहीं परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होगी.

BSEB Librarian Exam Date: बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम सामने आ गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 1 अक्टूबर 2026 से भरे जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है.

नवंबर से दिसंबर के बीच परीक्षा

फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए करीब एक महीने का समय मिलेगा. बोर्ड के कार्यक्रम के मुताबिक लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच कराई जाएगी. अभी बोर्ड ने इन तारीखों को संभावित कार्यक्रम के तौर पर बताया है. अंतिम जानकारी आगे जारी होने वाले नोटिफिकेशन में मिलेगी.

शिक्षा विभाग के निर्देश पर होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित की जाएगी. लंबे समय से लाइब्रेरी साइंस से जुड़े अभ्यर्थी इस परीक्षा और आगे होने वाली भर्ती का इंतजार कर रहे थे. अब परीक्षा का कार्यक्रम सामने आने के बाद उनकी नजर आवेदन शुरू होने की तारीख पर है.

सिर्फ परीक्षा पास करने से नहीं मिलेगी नौकरी

अभ्यर्थियों को एक बात ध्यान में रखनी होगी कि पात्रता परीक्षा पास करना सरकारी स्कूल में सीधे नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है. परीक्षा पास करने के बाद लाइब्रेरियन के पद पर भर्ती के लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जाएगी. उस समय जारी होने वाली भर्ती की शर्तों के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फॉर्म भरने से पहले कागजात कर लें तैयार

ऑनलाइन आवेदन के समय पढ़ाई से जुड़े प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर और दूसरे जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. इसलिए अभ्यर्थी अभी से अपने कागजात तैयार रख सकते हैं, ताकि आवेदन शुरू होने पर फॉर्म भरने में परेशानी न हो.

अभी बिहार बोर्ड ने परीक्षा शुल्क, उम्र सीमा, जरूरी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा का तरीका और सिलेबस की पूरी जानकारी नहीं दी है. इन सभी सवालों का जवाब विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मिलेगा.

इन तारीखों को रखें याद

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए 1 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू होंगे और 21 अक्टूबर 2026 को फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी. इसके बाद 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच परीक्षा आयोजित होने का संभावित कार्यक्रम है.

इसे भी पढ़ें: कल का मौसम: 3 सितंबर को बिहार के 7 जिलों में जमकर होगी बारिश, अगले 72 घंटे कैसा रहेगा आपके जिले का हाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >