अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के पटना समेत 15 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में सोमवार शाम मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 15 जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार में 17 अगस्त की शाम मौसम अचानक बदलने वाला है. इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग पटना की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

IMD ने अलर्ट में क्या बताया

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक अरवल में करपी और कलेर, औरंगाबाद में कुछ प्रखंड, गया के कई हिस्से, जहानाबाद के मखदुमपुर और हुलासगंज, दरभंगा के कुछ इलाके, नवादा के नवादा, वारिसलीगंज, मेसकौर और हिसुआ, नालंदा के कई प्रखंड तथा पटना के कुछ हिस्से प्रभावित हो सकते हैं.

इसके अलावा पूर्वी चंपारण में मेहसी, बेगूसराय में बखरी, मुजफ्फरपुर के कई इलाके, वैशाली के कई हिस्से, शिवहर के तरियानी चौक, समस्तीपुर के कई प्रखंड और सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में भी मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की है. बारिश और गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे के पास जाने से बचें. अगर बहुत जरूरी न हो तो इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना बेहतर है.

किसानों को भी खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. खासकर बिजली चमकने के समय सुरक्षित जगह पर रहना जरूरी है, क्योंकि कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय के अशोक धाम में कैसे मची भगदड़? 7 की मौत, 12 से ज्यादा घायल, जानें पूरा मामला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >