Video: पशुपति पारस ने सभी अटकलों पर लगाया विराम, कहा- लालू यादव हमारे अभिभावक और...

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव हमारे अभिभावक रहे हैं और उनसे मिलने में कोई गलत बात नहीं है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 10 महीने बाकी हैं. अभी से ही यहां की राजनीति गरमा गई है. हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. रविवार की देर रात उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके अभिभावक रहे हैं और उनसे मिलने में कोई गलत बात नहीं है.

बता दें कि एनडीए से टिकट कटने के बाद से ही पारस की राजनीति चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राबड़ी आवास पर लालू यादव से उनकी मुलाकात एक सामान्य भेंट थी. इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. पारस ने कहा कि राजनीति में मतभेद अलग बात है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध अलग होते हैं.

नई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं पारस

लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजे के बीच चल रहे विवाद में एनडीए ने बड़ा फैसला लिया. चिराग पासवान के जनाधार को देखते हुए पशुपति पारस को गठबंधन से बाहर कर दिया गया. इसके साथ ही उनके चार अन्य सांसदों के टिकट भी काट दिए गए. इस फैसले के बाद से पारस अपने भतीजे प्रिंस राज और बेटे यश राज के साथ नई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं.

Also Read: बेहद ऐतिहासिक होगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती, शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, जानें पूरा शेड्यूल

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय मान्य होगा…

पशुपति पारस का कहना है कि राजनीति संभावनाओं से चलती है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय मान्य होगा. यह बयान उन्होंने हाजीपुर में दिवंगत विधान परिषद सदस्य विशुनदेव राय के श्राद्धकर्म में शामिल होने के दौरान दिया. इस मामले में एनडीए के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. पारस के समर्थकों ने इस फैसले का विरोध किया है, जबकि चिराग पासवान के समर्थकों ने इसे अपनी जीत के रूप में देखा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >