Bihar Politics: नीतीश सरकार के मंत्री ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- वे अब बुजुर्ग हो गए हैं और...

Bihar Politics: बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और छातापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वो बुढ़ापे में 'भसिया' गए हैं.

Bihar Politics: बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और छातापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वो बुढ़ापे में ‘भसिया’ गए हैं. यह बयान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान दी. जो सहरसा के नयाबाजार स्थित उनके आवास पर था. इस दौरान बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

बता दें कि लालू यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया था. इस पर नीरज बबलू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू यादव अब बुजुर्ग हो गए हैं और “भसिया” गए हैं. उन्होंने कहा कि “गांव में लोग कहते हैं कि जब कोई बूढ़ा भसिया जाता है तो वह इसी तरह की बातें करता है.”

उपचुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का ट्रेलर था

उन्होंने बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है. जो यह बताता है कि जनता का समर्थन किस ओर है. उन्होंने आगे कहा कि यह उपचुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का “ट्रेलर” था, जिसमें एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिलेगी.

जनता मन बना ली है, 2025 में बनेगी एनडीए की सरकार

बबलू ने दावा किया है कि बिहार की जनता ने 2025 में एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. उनकी बातों को जनता गंभीरता से नहीं ले रही है.

नीरज कुमार बबलू के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. इसे आगामी चुनावों से पहले एनडीए की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में एजेंट के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण, मुफ्त शिक्षा और रोजगार का दिया जा रहा प्रलोभन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >