Bihar Politics: गिरिराज सिंह के बाद अब बिहार में ये महिला मंत्री करेंगी यात्रा, आदिवासियों के बीच गुजारेंगी रात

Bihar Politics: बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह पूर्णियां जिला के अपने विधानसभा क्षेत्र धमदाहा से सोमवार को 'ग्राम गौरव यात्रा' की शुरुआत करेंगी. यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जायेगी.

Bihar Politics: बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह पूर्णियां जिला के अपने विधानसभा क्षेत्र धमदाहा से सोमवार को ‘ग्राम गौरव यात्रा’ की शुरुआत करेंगी. यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जायेगी. इसका समापन गुरुवार को होगा. मंत्री ने कहा कि यह पूर्णत: सामाजिक अभियान है जिसे आमजन की भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकेगा.

मंत्री लेशी सिंह पूर्वाह्न 11 बजे से मीरगंज लिबरी स्थित पुल के निकट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व रामनारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत के लिए रवाना होंगी. ग्राम गौरव यात्रा के दौरान विशिष्ट बुजुर्ग-महिला और युवाओं को ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.

छात्र-छात्राओं को भी करेंगी सम्मानित

ग्रामीण क्षेत्र में अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही वरिष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लक्ष्य जल-जीवन हरियाली के तहत वृक्षारोपण एवं वृक्ष दान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया जायेगा.

Also Read: बेलागंज सीट से NDA ने उतारा महिला उम्मीदवार, जानें कौन हैं दबंग मनोरमा देवी?

आदिवासी बहुल गांव में करेंगी रात्रि विश्राम

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेशी सिंह दलित आदिवासी बहुल गांव में रात्रि विश्राम कर उनके बीच रहेंगी. सुबह उसी गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, स्वच्छता अभियान भी आयोजित होगा. साथ ही मंत्री लेशी सिंह द्वारा आमजन की समस्या के लिए “निदान संवाद” भी आयोजित करेंगी. उसमें आमजन की समस्याओं का तत्काल निदान किया जायेगा. मंत्री सिंह द्वारा नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति के लिए आमजन को संकल्प भी दिलाया जायेगा.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >