Bihar Panchayat Chunav Live: पंचायत चुनाव में जानें अबतक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, यहां देखें जिलेवार रिपोर्ट

Bihar Panchayat Chunav LIVE Update: बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 12 प्रखंडों में आज शुरू है. इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के पदों के लिए मतदान हो रहा है. बिहार पंचायत चुनाव के अपडेट खबर Prabhatkhabar.com पर पढ़े

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

बिहार पंचायत चुनाव में जानें अबतक के वोटिंग औसत

जमुई में 36%, अरवल में 33 %, गया में 38%, कैमूर में 44%

नवादा में 33%, बांका में 36%, रोहतास में 32 %, मुंगेर में 22 %

औरंगाबाद में 36%, जहानाबाद में 45 फीसदी मतदान अबतक हो चुका है.

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

नवादा के गोविंदपुर में बंपर वोटिंग

बिहर पंचायत चुनाव के पहले चरण के वोटिंग आज सुबह से जारी है. इस दौरान नवादा के गोविंदपुर में 3 बजे तक 59 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. बिहार के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में यह सबसे अधित वोटिंग औसत है.

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

वोट डालने के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह

बिहार के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में पहले चरण का चुनाव जारी. सुबह से डाले जा रहे है वोट. युवाओं के साथ बुजुर्गों में दिखा उत्साह.

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

बांका के धोरैया प्रखंड में 35.4 प्रतिशत हुआ मतदान

बांका के धोरैया प्रखंड में 1 बजे तक 35.4 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसमें पुरुष का 36% एवं महिला का 36.6% भागीदारी है.

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

दबंगों पर होगी प्राथमिकी

मतदान अथवा मतगणना को प्रभावित करने वाले दबंग प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. अगर मतदाता कर्मी यदि किसी दबंग प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने की शिकायत मिली तो प्राथमिकी दर्ज करने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

बिसैनी गांव में मतदान के दौरान बवाल

औरंगाबाद जिले के बिसैनी गांव में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया है. पथराव और गोली चलने की खबरें सामने आ रही है. जिसके कारण मतदान बंद हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना में कई लोग लोग घायल हो गए हैं. इस घटना में शामिल पांच लोग गिरफ्तार है.

10:02 PM. 24 Sept 21 10:02 PM. 24 Sept

नवादा में बकसोती गांव के 5 बूथों का आंकड़ा जारी

बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान नवादा के गोविंदपुर में 11 बजकर 30 मिनट तक 35 प्रतिशत हो चुका है. बकसोती गांव के 5 बूथों का आंकड़ा जारी.

बिहार पंचायत चुनाव में एक वोट से हार-जीत तो दोबारा होगी मतगणना, जानें दो वोट पर कैसे होगा फैसला

6:27 PM. 24 Sept 21 6:27 PM. 24 Sept

Bihar Job News: बिहार के 117 नये नगर निकायों में बहाल होंगे 952 कर्मी, जानें किन पदों पर बहाली करेगी एजेंसी

दो घंटे तक मतदान रहा बंद

कैमूर के घटाव पंचायत के तीन बुथ पर इवीएम मशीन खराब रहा, जिसके कारण ग्रामीण हंगामा शुरू कर दिया. करीब दो घंटे बाद मतदान फिर शुरू कराया गया.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के गांव पोईवा में वोटिंग का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

नौगढ़ पंचायत में फायरिंग

औरंगाबाद सदर प्रखंड के नौगढ़ पंचायत अंतर्गत बिसैनि गांव में एक मुखिया प्रत्याशी के पति द्वारा फायरिंग किया गया है. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बूथ को चारों तरफ से घेर लिया था. महिला पुलिस द्वारा मना करने के बाद प्रत्याशी द्वारा धमकी दिया ��ा रहा था, इसी में रोड़ेबाजी हुई और पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग किया गया है. इस मामले की जांच एसपी कर रहे है. इधर घटना के बाद पुलिस कैम्प कर रही हैं.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

कई मतदान केंद्रों की बायोमेट्रिक सिस्टम फेल

बांका के धोरैया में शांतिपूर्ण महौल में मतदान जारी है. यहां भी इवीएम में खराबी को लेकर कुछ देर तक मतदान बाधित रहा. धोरैया में अधिकतर मतदान केंद्रों की बायोमेट्रिक सिस्टम फेल है. बायोमेट्रिक मशीन हटाने की सूचना मिल रही है.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

औरंगाबाद में गोलीबारी की सूचना

औरंगाबाद के नवगढ़ पंचायत के बीसैनी गांव में बूथ नंबर 144 और 145 पर गोलीबारी की सूचना मिल रही है. अभी तक मामले की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

कुछ देर तक विलंब हुआ मतदान

रोहतास के दावथ और संझौली प्रखंड में मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है. कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम गड़बड़ी की हुई थी, जिसे कुछ देर बाद ठीक कर दिया गया. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से वोट दे रहे है.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

ओरा ग्राम पंचायत बूथ पर वोटिंग के लिए कतार में खड़े मतदाता

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

खराब इवीएम होने के कारण 2 घण्टा चुनाव बाधित रहा, बाहर वोट देले के लिए लंबी कतार में खड़े मतदाता

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

भरवार बूथ पर पहली बार वोट करने पहुंची आकांछा प्रकाश, खुसबू कुमारी, अमृता, सुषमा और सुशीला

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड में खराब इवीएम को बदलते मतदानकर्मी.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

गया के खनेटा पंचायत के बूथ नंबर 144-45 पर ईवीएम खराब

गया के बेलागंज के खनेटा पंचायत के बूथ नंबर 144-45 पर ईवीएम खराब होने की सूचना सामने आ रही है, जिसके कारण मतदान बाधित है. रोहतास के संजौली प्रखंड चैता बहौरी और दावथ वार्ड नंबर 14 महुआरी बूथ पर तकनीकी कारणों से मतदान रुका था. फिलहाल मतदान शुरू कर दिया गया है.

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

जहानाबाद में वोटरों की लगी लंबी कतार

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गया है. इस दौरान भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर वोट देने पहुंची हुई है. पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र संख्या 134 एवं 135 पर शांतिपूर्ण मतदान कराया जा रहा है.

मतदान केंद्र संख्या 134 एवं 135 पर वोट देने पहुंचे मतदाता

6:14 PM. 24 Sept 21 6:14 PM. 24 Sept

बिहार के इन जिलों में हो रहा पंचायत चुनाव

पहले चरण के लिए आज कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड, रोहतास जिले के दावथ व संझौली प्रखंड, गया जिले के बेलागंज, खिजरसराय, नवादा जिले का गोविंदपुर प्रखंड, औरंगाबाद जिले में औरंगाबाद प्रखंड, जहानाबाद जिले के काको प्रखंड, अरवल जिले के सोनभद्र, वंशी व सूर्यपुर प्रखंड, मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड, जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड और बांका जिला के धोरैया प्रखंड में चुनाव होगा.

3:21 PM. 24 Sept 21 3:21 PM. 24 Sept

बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में में बोटिंग शुरू हो गया है. इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, वही सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी हुई है. जमुई के सिकंदरा प्रखंड के मिर्चा पाठकचक बूथ नं 184 पर ईवीएम में खराबी से मतदान बाधित है. राज्‍य के कई अन्‍य बूथों पर बाधित मतदान धीरे-धीरे आरंभ हो चुके हैं.

मुख्य बातें

Bihar Panchayat Chunav LIVE Update: बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 12 प्रखंडों में आज शुरू है. इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के पदों के लिए मतदान हो रहा है. बिहार पंचायत चुनाव के अपडेट खबर Prabhatkhabar.com पर पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >